फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Home Guard recruitment exam begins today, tight security arrangements at 15 centres

Budaun News: आज से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 15 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam begins today, tight security arrangements at 15 centres
बदायूं। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार, 25 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और इसके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इसमें कुल 31392 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी 15 परीक्षा केंद्रों में कुल मिलाकर प्रत्येक पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी और आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पर रोडवेज बसें भी बढ़ाई जाएंगी
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि यदि जो बसे है उनसे परीक्षार्थियों को सुविधा दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ेगी तो बसों के फेरे व संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का आना शुक्रवार रात से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed