फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hinjaman officials create ruckus over presence of lovers in hotel in Badaun

UP: होटल में थे पांच प्रेमी जोड़े, तभी आ गई हिंदू जागरण मंच की टीम; पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

Wed, 10 Apr 2024 10:52 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Apr 2024 10:52 PM IST
सार

बदायूं में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पांच प्रेमी जोड़ों को पकड़कर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन पूछताछ के बाद मामला कुछ और ही निकला। 

विज्ञापन
Hinjaman officials create ruckus over presence of lovers in hotel in Badaun
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरानी चुंगी के पास होटल में बुधवार अपराह्न हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) के पदाधिकारियों ने पांच प्रेमी जोड़ों को पकड़ हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक-युवतियों के परिजनों को भी बुला लिया। पूछताछ में खाना खाने आने की बात सामने आने पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कई प्रेमी जोड़ों के पुरानी चुंगी स्थित एक होटल में मौजूद होने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष नितिन कमठाना सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उस वक्त होटल में पांच जोड़े मौजूद थे। 
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक, युवतियां होटल से भागने लगीं। पुलिस ने उन्हें रोका और नाम पता-पूछा। अधिकतर लड़के-लड़कियां कबूलपुरा मोहल्ले के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके परिवार वालों को भी बुला लिया। उन्होंने बताया कि वे यहां जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। खाना खा रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। 


हालांकि, पुलिस को होटल के दो कमरों में कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं। इसे लेकर पुलिस ने होटल संचालक को कड़ी चेतावनी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़के-लड़कियां जन्मदिन पार्टी के लिए आए थे। इसलिए उन्हें बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed