फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hindu organizations protest against encroachment on the Holika Dahan site.

Budaun News: होलिका दहन स्थल पर कब्जे के विरुद्ध हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Fri, 12 Jun 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations protest against encroachment on the Holika Dahan site.
धरना प्रदर्शन में कार्रवाई का आश्वासन देते विधायक। संवाद
उसावां। होलिका दहन स्थल पर कब्जा करने के विरुद्ध राष्ट्रीय बजरंग दल के साथ स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन से वार्ता के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर होलिका दहन स्थल से मिट्टी आदि हटाकर जगह को समतल करा दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 2, 7, 9 व 11 के बीच होलिका दहन स्थल है, उस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने मिट्टी आदि डालकर कब्जा कर रखा था। दो माह पूर्व होलिका दहन स्थल पर इंटरलॉकिंग करने के लिए जगह को समतल किया जाना शुरू हुआ, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ने 25 मई को जिले के आलाधिकारियों के साथ- साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा, जिसमें होलिका दहन स्थल को कब्जा मुक्त करने की मांग गई।
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने हल्का लेखपाल राहुल सिंह चेयरपर्सन प्रियंका सिंह के पति अनिल सिंह चौहान, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आपसी सहमति बनी कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से सभी जगह पर इंटरलॉकिंग करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह इंटरलॉकिंग कार्य शुरू न होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों बजरंग दल कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में कस्बा वासी व दुकानदारों ने बाजार बंद कर मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 9 से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दोपहर चार बजे तक चला।
धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह के आश्वासन के बाद बजरंग दल ने धरना समाप्त किया। नगर पंचायत ईओ देवेन्द्र प्रताप गौतम व पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाकर मिट्टी हटाकर वहां अवरोधों को हटाकर जगह को समतल करा दिया गया।


एसडीएम-सीओ ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से की बात

होलिका दहन स्थल से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन होने की सूचना पर एसडीएम दातागंज प्रेमपाल सिंह, सीओ राहुल पांडेय थाने पहुंचे, उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अतुल बजरंगी, रितिक गुप्ता, शिवम वर्मा आदि से बात की।



श्रेय लेने के लिए चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के समर्थकों में झड़प
होलिका दहन स्थल से अवैध कब्जे को हटाने का श्रेय लेने की होड़ में वर्तमान चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के समर्थकों में झड़प हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे किसी वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।

धरना प्रदर्शन में कार्रवाई का आश्वासन देते विधायक। संवाद

धरना प्रदर्शन में कार्रवाई का आश्वासन देते विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed