फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Helplines provided alongside cybercrime prevention measures.

Budaun News: साइबर अपराध से बचाव के साथ हेल्पलाइन बताईं

Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Helplines provided alongside cybercrime prevention measures.
जगत के गांव बसियानी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में जुटी महिलाएं व बालिकाएं। संवाद
बदायूं। जिले के विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किए गए। जहां बालिकाओं और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के अलावा यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


जगत। गांव बसियानी में रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल पारुल त्यागी, कांस्टेबल रूपा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


सहसवान। मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में महिला कांस्टेबल सशक्तीकरण की टीम ने महिलाओं को सुरक्षा व समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जागरूक किया। महिला सुरक्षा केंद्र की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपाय के बारे में विस्तार से समझाया। टीम में महिला कांस्टेबल सुजाता, प्रीति, रेनू, पूजा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरीफनगर। थाने के मिशन शक्ति केंद्र के एसआई श्रीपाल वर्मा एवं महिला कांस्टेबल दीपा व प्रियंका शर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आमंत्रित कर थाने पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई। थाना परिसर और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराया गया। प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा शांत की।

इससे पूर्व रसूलपुर कलां में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन, यातायात के नियमों की जानकारी दी। इसमें महिला हेड कांस्टेबल द्रोपा, प्रियंका शर्मा व दीपा माहुर शामिल रहीं।

जगत के गांव बसियानी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में जुटी महिलाएं व बालिकाएं। संवाद

जगत के गांव बसियानी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में जुटी महिलाएं व बालिकाएं। संवाद

जगत के गांव बसियानी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में जुटी महिलाएं व बालिकाएं। संवाद

जगत के गांव बसियानी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में जुटी महिलाएं व बालिकाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed