{"_id":"686ec343fe4b55a65402f2e1","slug":"heavy-rain-brought-relief-from-heat-waterlogging-on-the-road-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142787-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़क पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत, सड़क पर जलभराव
विज्ञापन
उझानी के पंखा रोड बाजार में बारिश के बाद ऐसे भरा पानी। संवाद
बदायूं। कई दिन से उमस भरी गर्मी से झेल लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दी। दोपहर को हुई बारिश तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को चार डिग्री तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दूसरी ओर से इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। निर्माणाधीन नालों में पानी भर गया। उससे निकाली गई मिट्टी सड़क पर फैल गई। ऐसे में लोगों को उधर से निकलना मुश्किल हो गया। इस बारिश के बाद धान की रोपाई शुरू हो गई है।
बारिश के कारण शहर के परशुराम चौराहे, गांधी ग्राउंड रोड, छह सड़का रोड़, कचहरी से लालपुल चौराहे समेत कई सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इन सड़कों पर मिट्टी पड़ी है। अब उससे फिसलकर लोग गिर रहे हैं। बारिश बंद हुई तो लोगाें ने निकला शुरू किया। इससे शहर में कई चौराहों पर जाम लग गया। सबसे ज्यादा दिक्कत लालपुल से कचहरी मार्ग का रहा। बारिश बंद होने के करीब आधा घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, बारिश के दौरान टिकटगंज, लावेला, डीएम रोड, नेकपुर, जोगीपुरा, छह सड़का सहित अन्य मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। दोपहर एक बजे से हुई कटौती की वजह से लोग परेशान हो गए। उपभोक्ता राजेश मिश्रा, नवीन गुप्ता ने बताया कि बारिश के दौरान क्षेत्र में फाल्ट आने की वजह से बिजली कटौती कर दी गई थी। करीब तीन बजे बिजली व्यवस्था बहाल हुई।
-- -- -- --
बारिश ने खोली पोल, नाले में कम, सड़क पर ज्यादा बहा पानी
उझानी। मानसून की झमाझम बारिश ने नवनिर्मित नालों से जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सबसे ज्यादा दिक्कत पंखा रोड बाजार में देखने को मिली। सड़क पर घुटनों तक भरे बारिश के पानी से होकर निकले राहगीरों कपड़े समेटना भी मुश्किल हो गया। बाइक साइलेंसर में पानी भर जाने से लोग उसे धकेल कर ले गए। उझानी में करीब चार महीना पहले ही पंखा रोड पर दो चरण में करीब 28 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया है। गौतमपुरी मोहल्ले और अहीर टोला मोहल्ले की नई बस्ती में बारिश का पानी घंटों तक सड़क और आसपास इलाके में भरा रहा। स्टेशन रोड पर भी जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
बाजार में भरा पानी, बिजली हुई गुल
अलापुर। झमाझम बारिश के चलते कस्बे के बाजार में पानी भर गया। करीब दो घंटे तक भरा रहा। कई दुकानों में पानी अंदर घुस गया, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ। वहीं, बारिश के चलते चार घंटे बिजली गुल रही। नगर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई। जिससे काफी देर तक अवगमन प्रभावित रहा। संवाद
-- -- -- -- --
धान रोपाई का काम होगा तेज
म्याऊं। दोपहर हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। उमस भरी गर्मी से निजात मिलने से आम जनमानस के साथ-साथ किसान भी खुश है। इस समय क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है, लेकिन भीषण गर्मी और नमी की कमी के कारण मजदूर और किसान दोनों ही परेशान थे। लेकिन अब खेतों में नमी बढ़ने से धान की रोपाई में तेजी आएगी। संवाद