{"_id":"666f82bb988fa9444609d1e6","slug":"heat-waves-forced-people-to-remain-confined-to-their-homes-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120611-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने को कर दिया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने को कर दिया मजबूर
Mon, 17 Jun 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। पारा फिर से 46 डिग्री के पार जा पहुंचा है। तेज धूप से रविवार को जिला तपता रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। उमस भरी गर्मी की वजह से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
रविवार को सुबह आठ बजे से उमसभरी गर्मी का अहसास होने लगा था। दस बजे से पहले ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होने तक आलम ये रहा कि लू के थपेड़ों और तपन ऐसी होने लगी, मानो शरीर जल रहा हो। ऐसे में लोग सिर पर कपड़ा डालकर बाहर निकलते हुए नजर आए।
बता दें कि पिछले कई दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है, मगर गर्मी से राहत नहीं मिल रही। उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। दोपहर के वक्त बाजारों, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा । रविवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम पारा 46.4 डिग्री बना हुआ था। गर्मी का आलम यह था कि बाजारों में दुकानों पर इक्का दुक्का ही ग्राहक नजर आए। शाम ढलने पर लोगों ने बाजारों की तरफ रुख किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
समय-समय पर पीते रहें पानी
-जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गजेंद्र वर्मा का कहना है कि गर्मी अधिक होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इस समय सांस, उल्टी-दस्त, आंखों, त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें।
-- -- -- --
गर्मी में ऐसे करें बचाव
-धूप में घरों से बाहर न निकलें
-बार-बार मुंह धोते रहें
-रखा हुआ खाना न खाएं
-कटे, फटे हुए फल न खाएं
-एसी में बैठने के बाद तुरंत धूप में न जाएं
-गर्मी से आने के बाद एक दम ठंडा पानी न पीयें
-बहुत आवश्यक काम हो तभी घर से निकलें