फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health will now be handed over to ATM... 50 tests will be done at one place

जिले में जल्द लगेंगे पांच हेल्थ एटीएम, आसान होंगी स्वास्थ्य संबंधी जांचें

Sat, 05 Nov 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Health will now be handed over to ATM... 50 tests will be done at one place
हेल्थ एटीएम का प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। जन सामान्य को अपनी सेहत का परीक्षण कराने के लिए अब डॉक्टर और पैथोलॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी 50 से अधिक जांचें एक ही स्थान पर हो सकेंगी। इसके लिए जिले में जल्द ही पांच स्थानों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इनमें जिला और जिला महिला अस्पताल के अलावा सहसवान, उझानी और बिल्सी सीएचसी पर एक-एक हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। इसका काम चालू वित्तीय वर्ष में ही पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ऑनलाइन काम शुरू हो चुका है। जांच रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। सरकार की मंशा देहात क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। पहले चरण में जिले में पांच हेल्थ एटीएम को मंजूरी मिली है। हेल्थ एटीएम चालू होने के बाद मरीजों की अनावश्यक भागदौड़ करने और महंगी जांचों से छुटकारा मिलेगा। हेल्थ एटीएम से पूरे शरीर की स्क्रीनिंग की जाएगी और एक बार लिए गए ब्लड सैंपल से ही कई जांच हो सकेंगी।
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
हेल्थ एटीएम से शरीर की स्क्रीनिंग, ब्ल्ड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फेट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि के आलवा ग्लूकोज, हिमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टायफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी समेत 50 से अधिक जांचों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से बनाए जाएंगे केबिन
हेल्थ एटीएम की सुरक्षा और मरीजों की सुविधा के लिए अलग से केबिन बनाया जाएगा। इसमें मरीज के बैठने की सुविधा होगी। यहां दो पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। एटीएम की स्थापना जनप्रतिनिधियों के सहयोग से की जाएगी।

पहले चरण में जिले में पांच हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, उझानी, सहसवान और बिल्सी सीएचसी पर यह हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। हेल्थ एटीएम स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाए जा रहे हैं। -डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed