फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने में बदायूं की दो आईडी का हुआ इस्तेमाल

Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत फर्जी आयुष्मान कार्ड जारी किए जाने के मामले में जांच के दौरान सामने आया है कि भोपाल में फर्जी आयुष्मान कार्ड जारी करने के मामले में जिस प्रमोद कुमार संत नाम के कर्मचारी का नाम आ रहा है उसके नाम से दो आईडी जारी की गई थीं। शक है कि इन दोनों आईडी का फर्जी कार्ड जारी करने में इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में फर्जी आयुष्मान कार्ड जारी कर निजी अस्पतालों से अपात्रों को साल में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा के नाम पर घोटाला हुआ है। प्रमोद कुमार संत जिला महिला अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात था, लेकिन उसने 2020 में इस्तीफा दे दिया। प्रमोद कुमार संत के नाम से दो आईडी हैं। इसमें एक आईडी सूची में 18 वें नंबर पर 12405 और दूसरी 26 वें नंबर पर 19155 नंबर से है। 18 वें नंबर की आईडी में नाम के आगे एमआर लिखा है जबकि दूसरी आईडी केवल प्रमोद कुमार संत नाम से जारी की गई थी। 2020 में नौकरी से इस्तीफा देने के बाद भी प्रमोद कुमार संत आयुष्मान कार्ड जारी करता रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देश पर पूरे मामले में जांच चल रही है। अब तक फर्जी आयुष्मान कार्डों की कुल संख्या को लेकर स्थिति साफ नहीं सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कुल संख्या पर स्थिति साफ हो सकेगी। इधर, साइबर क्राइम सेल ने प्रमोद कुमार संत की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुल फर्जी आयुष्मान कार्डों की कुल संख्या और ऐसी आईडी के बारे में पता चल सकेगा जिनसे कार्ड जारी किए गए। अब तक करीब 30 संदिग्ध आईडी बंद की जा चुकी हैं। प्रमोद कुमार संत नाम से दो आईडी थीं इनको बंद कर दिया गया है।
-नितिन वर्मा, जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed