फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona cases started increasing in Badaun 12 patients found in last 24 hours on Thursday

फिर डराने लगा कोरोना: बदायूं में संक्रमण ने पसारे पांव, मरीजों की संख्या सौ के पार, सात अगस्त को विशेष अभियान

Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 1874 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 959 की आरटीसीपीआर और 915 की एंटीजन जांच कराई गई। गुरुवार को जांच रिपोर्ट में 12 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी लोग एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकले हैं। आरटीपीसीआर जांच में बृहस्पतिवार को कोई नया मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Corona cases started increasing in Badaun 12 patients found in last 24 hours on Thursday
जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 12 मरीज मिले, ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 114 तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज शहर में हैं। इनमें जिला जेल में ही 31 संक्रमित हैं। बावजूद इसके लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को 1874 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 959 की आरटीसीपीआर और 915 की एंटीजन जांच कराई गई। गुरुवार को जांच रिपोर्ट में 12 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी लोग एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकले हैं। आरटीपीसीआर जांच में बृहस्पतिवार को कोई नया मरीज नहीं मिला है। गुरुवार को दो रोगी स्वस्थ भी हुए, लेकिन लगातार नए रोगियों के मिलने के कारण सक्रिय रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। करीब एक साल के बाद जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 100 के पार हुई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की लगातार बढ़ रही रफ्तार के बीच लोग इन दिनों नियमों का पालन नहीं कर रहे। दो गज की दूरी हो या फिर मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल सभी को दरकिनार कर दिया गया है। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा। ऐसे में इन दिनों जिले में थोक के भाव में नए संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। गत 15 दिनों से अचानक कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। बृहस्पतिवार को मिले नए मरीजों में म्याऊं, उझानी, जगत, सालारपुर के अलावा सबसे ज्यादा नए मरीज शहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अगस्त को प्रीकॉशन डोज का विशेष अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात अगस्त को जिले में पहली बार विशेष अभियान चलाकर प्रीकॉशन यानी एहतियात डोज दी जाएगी। गौर करने की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को 15 जुलाई से 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को प्रीकॉशन डोज देने का लक्ष्य मिला है, लेकिन अब तक 1.07 लाख लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज ली है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात अगस्त को जिले में अभियान के दौरान 175 स्थानों पर कैंपों का आयोजन कर प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। दरअसल नए मिलने वाले रोगियों में ज्यादा संख्या उनकी है जो दूसरा टीका लगवा चुके हैं। दूसरा टीका लगवाने के 26 सप्ताह या छह माह के बाद प्रीकॉशन डोज लेनी की जरूरत है, लेकिन इन लोगों ने प्रीकॉशन डोज नहीं दी है।

रोगियों को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस की मदद
नए मिलने वाले रोगियों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। दरअसल बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो सैंपल लेने के समय अपना पता या फिर मोबाइल नंबर गलत दर्ज करा देते हैं। ऐसे में ट्रैकिंग एंड ट्रेसिंग टीम के सामने समस्या आती है। ऐसे रोगियों को ट्रेस करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। ट्रैकिंग एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा का कहना है कि 15 रोगियों के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। काफी कोशिश के बाद भी पिछले दिनों मिले इन रोगियों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।


कोरोना की चौथी लहर (4th wave) और नए वेरिएंट को लेकर विशेषज्ञों ने जून का महीना खतरनाक बताया था, लेकिन जून में हालात सामान्य रहे। अब जुलाई और अगस्त में हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों को चाहिए कि गाइड लाइन का पालन करें। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को जरूरी है कि वह प्रीकॉशन डोज जरूर लें। गाइड लाइन का पालन बेहद जरूरी है। - डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed