फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

शासन ने सीएचसी, पीएचसी को लेकर सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी

Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। शासन ने अब सीएचसी और पीएचसी पर उपलब्ध संसाधनों के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। इसमें सात बिंदु तय किए गए हैं। सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि वह स्वयं सभी सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजें।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। तमाम कोशिशों के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हो रहीं। इसका एक कारण यह भी है कि डॉक्टरों और स्टाफ ने अपनी तैनाती मनमाफिक करा रखी है। किसी पीएचसी, सीएचसी पर जरूरत से ज्यादा स्टाफ और संसाधन हैं तो किसी पर अभाव बना हुआ है। पिछले दिनों यह बात सामने भी आ चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर शासन गंभीर है। ऐसे में गांव-देहात पर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर शासन का फोकस है। हाल ही के दिनों में अधिकारियों के निरीक्षण में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की जो हकीकत सामने आई है उसको लेकर शासन गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वह एक सप्ताह के भीतर सभी सीएचसी और पीएचसी पर उपलब्ध संसाधनों और स्टाफ पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो- 15
शासन ने जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओ पर रिपोर्ट मांगी है। इसमें सात बिंदु निर्धारित किए गए हैं। सीएचसी, पीएचसी पर उपलब्ध संसाधनों समेत अन्य बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
-डॉ. दीपक वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed