Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   relative killed woman and her grandson for resting against molestation in Budaun

बदायूं: छेड़खानी के विरोध पर महिला और उसके नाती की हत्या, 11 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 04:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Nov 2026 04:46 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में 14 नवंबर को महिला और उसके नाती के शव घर में चारपाई पर मिले थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर 11 दिन बाद इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। एक आरोपी युवक मृतका का दूर का रिश्तेदार है। 

विज्ञापन
relative killed woman and her grandson for resting against molestation in Budaun
आरोपी युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में महिला और उनके नाती की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतका का एक रिश्तेदार हत्यारोपी निकला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 13 नवंबर की रात महिला के घर पहुंचा और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने गला घोंटकर पहले महिला की हत्या कर दी। इसी दौरान शोर सुनकर बाहर सो रहा आठ वर्षीय नाती कमरे में पहुंच गया। उसने घटना देख ली और शोर मचाने लगा। भेद खुलने के डर से आरोपी ने उसका भी गला घोंट दिया। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के 11 दिन बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन




एसएसपी अंकिता शर्मा ने मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि महिला अपने घर में अकेली रहती थी। आरोपी का उनका दूर का रिश्तेदार है। इसके चलते उनके घर आना-जाना था। वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था। हत्याकांड से एक दिन पहले ही आरोपी दिल्ली से गांव आया था। आरोपी 13 नवंबर की रात महिला के घर पहुंचा और बदनीयती से उन्हें पकड़ लिया। छेड़खानी करने लगा। नियाज बानो ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने हाथों से उनका गला घोंट दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि महिला की हत्या करने के दौरान बरामदे में सो रहा उनका नाती जाग गया और कमरे में पहुंच गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी ने उसका भी मुंह दबाकर गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों के शवों को चारपाई पर लिटाकर कंबल से ढका और वहां से भाग गया था। 14 नवंबर की सुबह महिला की बेटी चाय लेकर घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर मां और बेटे के शव चारपाई पर थे। दोनों के गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था आरोपी
एसएसपी की ओर से गठित चार पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाए तो आरोपी रिश्तेदार का नाम सामने आया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को विजय नगला चौराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और महिला के प्रति आकर्षित था। वह महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। इसी मंशा से वह रात में उनके घर पहुंचा था। विरोध और शोर मचाने पर बदनामी के डर से उसने महिला और फिर उनके नाती को भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed