फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

संजरपुर में भाजपा नेता के परिवार वालों समेत छह लोगों को डेंगू

Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health
उझानी। संजरपुर में भी डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। चार दिन के दौरान गांव में छह मरीज सामने आए हैं। इनमें भाजपा नेता अशोक कुमार तोमर के भाई समेत चार परिवार वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार तोमर गंगा समग्र मंच के जिला संयोजक भी हैं। पिछले दिनों उनके भाई अरुण और अवनीश को बुखार आया। इसके बाद अरुण की पत्नी रूबी और मां सावित्री देवी भी बुखार की चपेट में आ गईं। उन्होंने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। भाजपा नेता ने बताया कि चारों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव के ही करण पुत्र वीरेंद्र और खुशी पुत्र वेदपाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन्हें भी डेंगू बताया जा रहा है। गांव में व्याप्त गंदगी को लेकर बीडीओ से भी शिकायत की गई है। संवाद
विज्ञापन

-
डेंगू से पूर्व मंत्री आबिद रजा की हालत बिगड़ी
बदायूं। डेंगू से पीड़ित पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा की हालत बिगड़ गई है। दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
आबिद रजा को तीन दिन पहले डेंगू की पुष्टि हुई थी। तब से आवास पर ही आइसोलेशन में उनका उपचार चल रहा है। मीडिया प्रभारी सरताज अली के मुताबिक उनकी प्लेटलेट्स घटकर 57000 पहुंच गई हैं। अपोलो अस्पताल के सीनियर डॉ. बीके गुलाटी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय तौर पर शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरुण यादव व डॉ, मुकेश जौहरी की देख रेख में इलाज हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है अभी स्थिति नियंत्रण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed