{"_id":"61897a20a3a92561f3750c08","slug":"health-badaun-news-bly465496492","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजरपुर में भाजपा नेता के परिवार वालों समेत छह लोगों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजरपुर में भाजपा नेता के परिवार वालों समेत छह लोगों को डेंगू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। संजरपुर में भी डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। चार दिन के दौरान गांव में छह मरीज सामने आए हैं। इनमें भाजपा नेता अशोक कुमार तोमर के भाई समेत चार परिवार वाले भी शामिल हैं।
क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार तोमर गंगा समग्र मंच के जिला संयोजक भी हैं। पिछले दिनों उनके भाई अरुण और अवनीश को बुखार आया। इसके बाद अरुण की पत्नी रूबी और मां सावित्री देवी भी बुखार की चपेट में आ गईं। उन्होंने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। भाजपा नेता ने बताया कि चारों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव के ही करण पुत्र वीरेंद्र और खुशी पुत्र वेदपाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन्हें भी डेंगू बताया जा रहा है। गांव में व्याप्त गंदगी को लेकर बीडीओ से भी शिकायत की गई है। संवाद
-
डेंगू से पूर्व मंत्री आबिद रजा की हालत बिगड़ी
बदायूं। डेंगू से पीड़ित पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा की हालत बिगड़ गई है। दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।
आबिद रजा को तीन दिन पहले डेंगू की पुष्टि हुई थी। तब से आवास पर ही आइसोलेशन में उनका उपचार चल रहा है। मीडिया प्रभारी सरताज अली के मुताबिक उनकी प्लेटलेट्स घटकर 57000 पहुंच गई हैं। अपोलो अस्पताल के सीनियर डॉ. बीके गुलाटी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय तौर पर शहर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरुण यादव व डॉ, मुकेश जौहरी की देख रेख में इलाज हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है अभी स्थिति नियंत्रण में है। संवाद