फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hanging

पत्नी छोड़कर गई तो युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
hanging
बदायूं/ मुजरिया। तीन दिन पहले पत्नी छोड़कर चली गई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान युवक ने बुधवार देर शाम फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव मफलर के सहारे गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव सहसवान रोड पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम बिल्सी संजय राय और एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात करीब नौ बजे पुलिस शव हटवा सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

मुजरिया थाने के गांव नगला सालारपुर के 30 वर्षीय राजू पुत्र नेकसू की शादी 2011 में उझानी के गांव नसरुल्लापुर से हुई थी। राजू के दो बेटियां और एक बेटा हैं। नौ दिसंबर को राजू की पत्नी तीनों बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। माल-जेवर और नकदी भी ले गई। राजू ने उसी दिन मुजरिया थाने में तहरीर दी थी। इसके बावजूद पुलिस ने उसकी पत्नी को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। परेशान राजू ने बुधवार शाम को गांव के पास एक पेड़ पर मफलर का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। गांव और परिवार के लोगों को जब पता लगा तो मौके पर भीड़ लग गई। परिवार के लोगों ने मुजरिया पुलिस पर आरोप लगाते हुए सहसवान-बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटा जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बिल्सी संजय कुमार और एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने किसी तरह से जाम खुलवाया। रात करीब नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

राजू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच कराई जाएगी।
- डॉ. एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed