{"_id":"66fc7a943a8b4c715e093b1a","slug":"half-of-the-city-lost-electricity-for-six-hours-people-were-drenched-in-sweat-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126914-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, पसीने में तरबतर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छह घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, पसीने में तरबतर हुए लोग
Wed, 02 Oct 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। दो विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवीए विद्युत लाइन के नीचे गार्डिंग का कार्य होने के चलते मंगलवार को सुबह 11 से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे आधे शहर के लोग गर्मी व उमस में परेशान हो गए।
विद्युत उपकेंद्र पनबड़िया/कचहरी के लिए आनी वाली 33 केवीए विद्युत लाइन के नीचे गार्डिंग का कार्य किया जाना था। इसी के चलते जवाहरपुरी ब्रह्मपुर, 32 सिविल लाइन, जोगीपुरा, पटियाली सराय, नई सराय, प्रभात नगर, गोपी चौक, छह सड़क, मधुबन कॉलोनी, कचहरी आदि मोहल्ले की आपूर्ति मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रही।
बिजली विभाग ने इसकी जानकारी एक दिन पहले ही लोगों को दे दी थी। छह घंटे तक लगातार बिजली बाधित होने के चलते लोगों को खासी परेशानी हुई। घरों में लगे इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए तो लोग बिना पंखे के रुक नहीं सके। सरकारी कार्यालयों में भी काफी परेशान हुई। शाम पांच बजे बिजली आई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज भी हुए बेहाल, ठप हो गई लैब
जिला अस्पताल की बिजली भी छह घंटे तक ठप रही। इससे मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बिजली नहीं होने के चलते जिला अस्पताल की लैब भी ठप हो गई। बिजली न होने से जिला अस्पताल की लैब, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन की मशीन भी नहीं चल पाई। मरीजों को परेशान होना पड़ा। हालांकि, जिला अस्पताल में वृद्धा दिवस पर कार्यक्रम था। कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवकुमारी भी पहुंचीं थी। उसी दौरान कुछ देर के जिला अस्पताल में जनरेटर चला। उनके जाते ही जेनरेटर बंद कर दिया गया।
बिजली सुधार को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए लाइन बंद करनी पड़ रही है। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।
- अखिलेश कुमार , अधीक्षण अभियंता