फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guru Purnima is a festival of unwavering faith in Gurus

Budaun News: गुरुओं के प्रति अटूट आस्था का पर्व है गुरु पूर्णिमा

Fri, 11 Jul 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima is a festival of unwavering faith in Gurus
बिल्सी के संकट मोचन दरबार में मंहत से आशीर्वाद लेते पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर। संवाद
बदायूं। जिले भर में गुरुपूर्णिमा का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शिष्यों ने गुरुओं का तिलक कर आशीर्वाद लिया। वहीं श्रेष्ठ गुरुजनों का पूजन, अर्चन, स्मरण किया गया। इसके अलावा संघ कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भगवाध्वज का पूजन कर स्वयंसेवकों ने गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया। स्कूलों में भी गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने संस्कारित होने के अलावा गुरु का आदर सम्मान करने का संकल्प भी लिया। बिन गुरु भव निधि तरई न कोई, जौ बिरंचि शंकर सम होई...’। गुरु महिमा के बखान के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा और आदर व्यक्त करने का पर्व गुरु पूर्णिमा बृहस्पतिवार को जिले भर में मनाया गया।
विज्ञापन


योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर को गुरु पूर्णिमा पर सम्मानित किया गया। स्वामी रामदेव की प्रेरणा व उनके आह्वान पर वर्ष 2008 से गिरधारी सिंह राठौर ने योग की शुरुआत बदायूं में अपने घर से की थी। मात्र आठ से 10 योग साथियों से शुरू हुई यह यात्रा अब ऑडिटोरियम तक पहुंच चुकी है। जहां प्रतिदिन 90 से 100 लोग नियमित रूप से योग कक्षा में भाग लेते हैं। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ऑडिटोरियम परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीमसेन, योगेंद्र पाल सिंह, संजीव कुमार, वीरेंद्र कुमार, एमपी सिंह, सतीशचंद्र राठौर, उपदेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


----
सत्यनारायण की कथा के बाद खीर का प्रसाद किया वितरण
बदायूं। धर्म सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया। बाद में खीर का प्रसाद वितरण किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने बताया कि यह ट्रस्ट गरीब और निराश्रित बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करेगा और जिन लोगों को भोजन की आवश्यकता है उनके लिए निशुल्क भोजन कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------

गायत्री शक्तिपीठ में किया यज्ञ
कुंवरगांव। गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अखंड जप, पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्कार भी कराए गए। सपना शर्मा ने यज्ञ संपन्न कराया। संवाद

----
बिना गुरु के नहीं होती ज्ञान की प्राप्ति
बिल्सी। नगर के मोहल्ला चार स्थित संकट मोचन दरबार में बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया। यहां सबसे पहले दरबार को आकर्षक ढंग से भक्तों ने सजाया। उसके बाद मंहत संजय शर्मा आदि ने पूजा-अर्चना की। संवाद
----
गुरु की महिला का किया बखान
म्याऊं। राधा रानी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। मंदिर के महंत को पारंपरिक रूप से शॉल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत, पंकज पाठक, कुंवर पाल कश्यप, संजीव कुमार राजपूत आदि रहे।
-------
त्रिदंडी स्वामी आश्रम पर भक्तों की भीड़
दातागंज। कासपुर रोड पर स्थित स्वामी मधुसूदनाचार्य के त्रिदंड सेवा आश्रम में बृहस्पतिवार को भारी भीड़ रही। यहां आचार्य के शिष्यों का सुबह से ही तांता लगा रहा। आसपास के ही नहीं सुदूर एटा, आगरा, शाहजहांपुर आदि से भी भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे। संवाद



बाबा कालसेन मंदिर में लगा मदिरा का भोग
उसहैत। क्षेत्र के प्रमुख देवता कालसेन बाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। लोगों ने आस्था के साथ बाबा कालसेन के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। लोग बाबा को नगर का संरक्षक मानते हैं। यहां आने वाले भक्तों ने बाबा को विशेष रूप से मदिरा का भी भोग लगाया। संवाद

बिल्सी के संकट मोचन दरबार में मंहत से आशीर्वाद लेते पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर। संवाद

बिल्सी के संकट मोचन दरबार में मंहत से आशीर्वाद लेते पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर। संवाद

बिल्सी के संकट मोचन दरबार में मंहत से आशीर्वाद लेते पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर। संवाद

बिल्सी के संकट मोचन दरबार में मंहत से आशीर्वाद लेते पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed