फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gulal was blown in schools, teachers had fun with children

Budaun News: स्कूलों में उड़ा गुलाल, बच्चों संग शिक्षकों ने किया धमाल

Sun, 24 Mar 2024 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gulal was blown in schools, teachers had fun with children
बदायूं। होली से पहले स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। मिठाई खिलाई। एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।विकास खंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में परीक्षा के बाद बच्चों ने शिक्षकों के साथ गुलाल से होली खेली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने बच्चों को होली प्रेम और भाईचारे से मनाने को कहा। इस मौके पर प्रतिभा सिंह, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक मिथलेश, करुणेश, कुसुम लता मौजूद रही।
विज्ञापन

विद्या भारती के शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिविल लाइन्स में होली धूमधाम से मनाई गई। भैया-बहिनों ने होली के विषय में गीत एवं विचार व्यक्त किए, वहीं एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता एवं विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रूपेंद्र सिंह ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इसे हमें सभी राग-द्वेष, नफरत को छोड़कर इसे प्रेम और सौहार्द से मनाना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी ने केमिकल वाले रंगों का प्रयोग न करने की सलाह दी। बोले- आंख जैसे नाजुक अंगों का ध्यान रखें। संचालन विद्यालय के शिशु भारती प्रमुख आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया। अध्यक्षता प्रियंका सिंह ने की। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य लालाराम वर्मा, भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। विकास क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सुजानपुर में परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली मनाई। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने होली को प्रेम और सौहार्द का पर्व बताया। अध्यापक साहू सावेंद्र ने केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलने की सलाह दी। इस मौके पर नीलम सक्सेना, सुरजेश शर्मा, मोहित कुमार, तेजेंद्र पाल, सोमवीर सिंह, छत्रपाल, प्रिया आदि मौजूद रहीं।



सहसवान। ब्लाॅक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर के बच्चों ने विद्यालय में अपने सहपाठियों के संग होली मनाई। एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले। प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद ने विद्यालय में पर्वों के मनाने की नवीन परंपराओं के बारे में बताया कि एक समय था कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान दाता तक ही सीमित थे। मगर अब विद्यालय अपने छात्रों को उनके जीवन के हर पहलू पर व्यावहारिक ज्ञान देने पर जोर देते हैं। उन्होंने केमिकल युक्त रंग से होली न खेलने की शपथ दिलाई।





आपस में मिल-जुलकर मनाएं होली
बदायूं। निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली एवं एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष मानव शर्मा ने कहा कि होली रंगो का पावन त्योहार है। ठेकेदार एवं ब्लॉक प्रमुख के पति ठाकुर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी को अपने गिले शिकवे भुला देना चाहिए। इस अवसर पर संजीव गंगवार,कुलदीप शर्मा ,सुशील कुमार, मोहित शर्मा, अनिल कुमार, रतीराम, रामनिवास, ठेकेदार मनोज गुप्ता, संजय उपाध्याय, राहुल पाठक, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed