फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gudana village five farms Fell into long cracks , awe

गुढाना गांव के पांच खेतों में पड़ीं लंबी दरारें, खौफ

Sat, 27 Jun 2015 12:07 AM IST
अलापुर
अलापुर Updated Sat, 27 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुढाना गांव में तीन किसानों के पांच खेतों में करीब सौ मीटर की लंबाई में दरारें पड़ गई हैं। ये दरारें लगातार अपना दायरा बढ़ा रही हैं। कहीं पर इनकी चौड़ाई सामान्य है, तो कहीं पर करीब एक से डेढ़ फीट चौड़ी है। करीब पांच फीट गहरी भी हैं। खेत में दरारें पडने और उनके आगे बढ़ने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना एडीएम को दी गई। तहसील प्रशासन ने देर शाम दरारों के चारों ओर लाल झंडियां लगा दी हैं। साथ ही लोगों को इससे दूर रहने की सलाह भी दी है। इसके चलते ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुढाना निबासी रामनरेश उर्फ ललुआ पुत्र रामेश्वर, नेमचंद्र पुत्र शिवसिंह और सुखपाल पुत्र सियाराम के खेत गांव से कुछ दूरी पर स्थित हैं। सबसे पहले रामनरेश के खाली पड़े खेत में करीब तीन इंच चौडाई की दरार देखने को मिली, तो लोगों ने इसे सामान्य माना। अगले दिन देखने पर लंबाई के साथ ही चौड़ाई करीब छह इंच से अधिक हो गई। गुरुवार को इसका आकार बढ़ने के साथ ही करीब एक से डेढ़ फीट चौड़ा हो गया। ये पांच फीट गहरी खाई में बदल गई। पड़ोस में ही नेमचंद्र और सुखपाल खेतों में भी लोगों ने दरारें देखीं, जो दूसरे दिन लंबाई के साथ अपने आकार बढ़ाती जा रही हैं। लगातार बढ़ रही दरारों के कारण लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर गुुुरुवार की रात  नौ तहसील प्रशासन की तरफ से कानूनगो कैलाश गुप्ता और क्षेत्रीय लेखपाल श्याम कुमार ने खेत में लाल झंडियां लगा सीमांकन करा दिया। साथ ही लोगों को इन दरारों से दूर रहने की सलाह भी दी। इसके चलते लोगों में तरह -तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे तबाही का संकेत मान रहा है, तो कोई भूकंप के आसार बता रहा है। ग्रामीण अपने अंदाज में अनुमान लगा रहे हैं। इसके चलते लोगों में खौफ बना हुआ है। यह दरारें क्षेत्र में चर्चा का बिषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed