फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GTI building construction completed, may be transferred this month

Budaun News: जीटीआई का भवन निर्माण पूरा, इस माह हो सकता है हस्तांतरित

Wed, 10 Apr 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
GTI building construction completed, may be transferred this month
बदायूं। बिल्सी में जीटीआई भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। केवल फिनिशिंग का काम ही बचा है। वह भी कुछ दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद में बाद में बिल्डिंग को इसी माह हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले में केवल शहर समेत अलापुर और सहसवान में राजकीय पॉलिटेक्निक (जीटीआई) स्थित है। इन कॉलेजों में कम सीट होने की वजह से कई बार छात्र-छात्राओं को बाहर ही राह देखनी होती है। ऐसे में जिले में इसको बनवाने की कई बार मांग उठती रही है। ऐसे में जीटीआई बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई। इसके बाद में प्रशासन द्वारा बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा में राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए जमीन का चयन किया गया।
विज्ञापन

शासन ने बिल्सी क्षेत्र में नया राजकीय पॉलिटेक्निक बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। साथ ही उनके निर्माण के लिए 20 करोड़ 97 लाख रुपये की धनराशि को मंजूर किया। साथ ही कार्यदायी संस्था यूपी सिडको का चयन करने के बाद उनके धनराशि भी मुहैया करा दी गई। इसके बाद में 14 अगस्त 2020 से इसका निर्माण कार्य होना शुरू हो गया। इसको 31 मार्च 2024 तक पूरा होना था। जो लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। जल्द ही इसको हस्तांतरित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांव के छात्र-छात्राओं को होगा फायदा
खेड़ा गांव में जहां पर जीटीआई भवन बनाया जा रहा है उसके पास में पहाड़पुर, शहबाजपुर, पुसगवां, नगला शाहबाद, सीतपुर, राम नगला, सतेती, सहजाद नगर, भतरी गोर्वधनपुर आदि गांव हैं। ऐसे में इन गांवों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।


बिल्सी वाली जीटीआई को लेकर कार्यदायी संस्था से वार्ता हुई थी। इसी माह उन्होंने बिल्डिंग हस्तांतरित करने की बात कही है। उम्मीद है कि इस माह बिल्डिंग हमको मिल जाएगी। -एसके आजार, प्रधानाचार्य, जीटीआई, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed