फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   goons assault family members FIR against four accused in Budaun

Budaun News: घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा, जान से मारने की धमकी दी, चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 05:29 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
goons assault family members FIR against four accused in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सनाय में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव सनाय निवासी दुर्गपाल सिंह ने दी गई तहरीर में बताया कि 28 मार्च को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही मनोजीत पटेल, रवि सिंह, धर्मेंद्र सिंह और अंकित पटेल शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसकी पुत्री को भी पीटा। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार को बचाया। इस दौरान पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत 
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित का कहना है कि उसने 29 मार्च को चौकी शेखूपुर में भी सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने 31 मार्च को थाना सिविल लाइंस में पुनः प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed