{"_id":"6500b9491803bcf80d0c00b7","slug":"goods-worth-rs-15-lakh-stolen-from-house-in-khedadas-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4162-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेड़ादास में घर से डेढ़ लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेड़ादास में घर से डेढ़ लाख का सामान चोरी
Wed, 13 Sep 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेड़ादास गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में मंगलवार रात चोरों ने एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे। परिवार वालों ने एक चोर को भागते हुए देखा था। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम खेड़ादास निवासी देवेंद्र मिश्रा का परिवार सोमवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहा था। परिवार वालों के मुताबिक देर रात चोर छत के रास्ते से उनके घर में उतर आए और उनके कमरों में घुस गए। चोर उनके घर से दो संदूक निकालकर ले गए। रात करीब 11 बजे परिवार वालों ने एक चोर को भागते हुए देखा था। तभी उन्होंने शोर मचा दिया। इससे चोर छत से उतरकर भाग गए। परिवार वालों ने बताया कि वह पीछा करते हुए छत पर पहुंचे, जहां उनके दो बक्से खुले पड़े थे। दोनों बक्सों से चोर 95 हजार रुपये, पाजेब, कुंडल और एक मोबाइल चोरी करके ले गए।
परिवार वालों का कहना है कि उनके घर के सामने वाले घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसमें चोर की तस्वीर कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसओ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले के संबंध में सूचना मिली है। इसकी छानबीन कराई जा रही है।