फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girlfriend family beat boyfriend brutally in Budaun

Budaun News: रातभर प्रेमिका के घर में रहा प्रेमी, हुआ ऐसा हाल, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 Sep 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 02:18 PM IST
सार

युवक का दूसरे गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात युवक उसके घर में घुस गया, लेकिन निकल नहीं सका। रातभर वहीं छिपा रहा। सुबह किशोरी के घरवालों ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
girlfriend family beat boyfriend brutally in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं जिले में एक युवक का प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश भारी पड़ गई। युवक दूसरे गांव की रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर वह छत पर छिप गया। किसी तरह परिजनों को उसकी भनक लग गई। उन्होंने उसे पकड़ लिया। युवक को बेरहमी से पीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आईं। अब उसे इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया।

विज्ञापन


युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पूर्व ही अपने घर आया था। उसकी दूसरे गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फोन पर एक-दूसरे से बात हो जाती थी। मंगलवार की रात को युवक किशोरी के घर चला गया। रात में किशोरी के घर में छिपा रहा। बुधवार सुबह परिजनों को जब युवक नजर आया तो उसके पकड़ दिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई गई। लाठी डंडों से पीटने के कारण उसके काफी चोटें आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: एक लाख के इनामी सद्दाम को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से था फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को परिजनों से मुक्त कराया। युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां से युवक को बरेली रेफर किया गया है। एसओ शिवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि किशोरी के परिजनों को शांतिभंग में चालान किया गया है। युवक का इलाज चल रहा है। किशोरी के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है, उसके आने के बाद युवक पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed