फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl death before marriage

शादी से एक दिन पहले युवती की मौत, नदी किनारे नहीं होने दिया अंतिम संस्कार

Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
girl death before marriage
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में कुड़े गांव की युवती की शादी से एक दिन पहले बीमारी से मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को अंतिम संस्कार करने पड़ोसी गांव के नजदीक नदी किनारे ले गए लेकिन ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। इस पर काफी देर तक बहस चलती रही। आखिरकार परिवार वालों ने युवती के शव का रामगंगा किनारे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

कुड़े गांव निवासी हरपाल अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रह रहे थे। बताते हैं कि 19 वर्षीय बेटी आरती की तबियत बिगड़ने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वाले किसी तरह आरती के शव को गांव ले आए। रात भर शव घर पर रखा रहा। बुधवार सुबह परिवार वाले युवती के शव को पड़ोसी गांव सिरसा में नदी किनारे अंतिम संस्कार को ले गए। परिवार परिवार वाले मोहल्ले के लोगों के साथ शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, उसी वक्त सिरसा गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए। उन्होंने नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार करने पर एतराज जताया। इस पर काफी देर तक उनके बीच बहस चलती रही। जब गांव वाले नहीं माने तो परिवार वाले शव को रामगंगा किनारे ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने आरती का विवाह तय कर दिया था। गुरुवार को उसकी बरात आनी थी लेकिन उससे पहले ही आरती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed