{"_id":"64d9e3a47adf10d0d60fc395","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-herself-after-fiance-broke-off-the-relationship-in-budaun-2023-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज के दानव ने ली जान: मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता...युवती ने कर ली आत्महत्या; वीडियो में रो-रोकर बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के दानव ने ली जान: मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता...युवती ने कर ली आत्महत्या; वीडियो में रो-रोकर बयां किया दर्द
Mon, 14 Aug 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:48 PM IST
सार
बदायूं जिले में शादी टूटने से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। जान देने पहले उसने वीडियो बनाए, जिसमें उसने रो-रोकर दर्द बयां किया। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार मंगतेर को बताया, जिसने दहेज की खातिर उससे रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दहेज की खातिर मंगतेर ने रिश्ता तोड़ दिया, जिससे आहत युवती ने अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवती ने दो वीडियो बनाए। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में उसने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार मंगेतर को बताया। उसने कहा कि मम्मी पापा मुझे माफ करना है। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी जगवीर सिंह ने अपनी 24 वर्षीय सपना की शादी एक साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास मीणा के साथ तय की थी। पिता जगवीर सिंह के अनुसार लड़के वालों से करीब 21 लाख रुपये तय हुआ था। शादी के लिए 22 अप्रैल 2023 तारीख तय हुई थी। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बंट गए थे, लेकिन आखिर समय में लड़के ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा कहने पर वह शादी को आगे टालता रहा लेकिन उसने शादी नहीं की। अब आकर वह 21 की जगह 30 लाख और एक कार मांग रहा था। विकास आयकर विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। शादी ना होने से परेशान सपना ने रविवार रात फंदे से लटककर जान दे दी लेकिन इससे पहले उसने कई वीडियो वायरल बनाए, जिसमें उसने अपने उत्पीड़न की पूरी कहानी बयां की है।
रो-रोकर बयां किया दर्द
वीडियो में युवती कह रही है कि विकास कहता है कि जो हुआ, सब भूल जाओ। इतना आसान होता क्या...। मेरी शादी के कार्ड नहीं छपे होते। मेरी सगाई नहीं हुई होती तो शायद तुझे भूल जाती, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद कैसे भूल सकती हूं। लोग नहीं भूल पाते तो मैं कैसे भूल जाऊं।
युवती कहती है कि अगर तुझे शादी नहीं करनी थी तो पहले ही बोल देता। मेरे पापा शादी के कार्ड क्यों छपवाते। मेरी किस्मत कितनी खराब है। वीडियो में युवती लगातार रोए जा रही है। कह रही है कि तूने (विकास) मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मेरी शादी का सपना तोड़ दिया।