फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   german couple visit india with cycle reached at budaun

Germany To India: भारत घूमने साइकिल से निकले जर्मन दंपती बदायूं पहुंचे, देश की भायी ये बात, नेपाल अगला पड़ाव

Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

दंपती ने बताया कि साइकिल से भ्रमण करने के पीछे उनका मकसद भारत और यहां के लोगों को ज्यादा करीब से जानने का है। पेडलर ने बताया कि बीस साल पहले उनके माता-पिता भारत भ्रमण पर आए थे।

विज्ञापन
german couple visit india with cycle reached at budaun
सांकेतिक फोटो - फोटो : Hero Lectro

विस्तार

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले जर्मनी के दंपती पेडलर और उनकी पत्नी मोनिका आगरा से मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए बुधवार को बदायूं पहुंचे। बुधवार रात जोगीपुरा स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम के बाद वह बृहस्पतिवार को साइकिल से बरेली होते हुए नेपाल जाएंगे। बदायूं पहुंचने पर जर्मन दंपती ने कुछ देर अमर उजाला से बात कर अपनी यात्रा के बारे में बताया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साइकिल से भ्रमण करने के पीछे उनका मकसद भारत और यहां के लोगों को ज्यादा करीब से जानने का है। पेडलर ने बताया कि बीस साल पहले उनके माता-पिता भारत भ्रमण पर आए थे। उन्होंने भारत के बारे में बहुत सारी बातें बताईं। उसके बाद से ही उनकी भी भारत को जानने और समझने की जिज्ञासा बढ़ी। वह अक्तूबर में भारत आए थे। अब तक तमाम प्रमुख जगहों पर साइकिल से भ्रमण कर चुके हैं। भारत काफी विशाल देश है। यहां के लोग अच्छे हैं। जर्मन दंपती ने बताया कि उनको यहां का भोजन काफी पसंद आया। खासकर चटपटे व्यंजन बेहद अच्छे लगे। यहां के समोसे की तो वह लगातार तारीफ करते रहे।
विज्ञापन


अब तक के भ्रमण के दौरान उनको भारत के अलग-अलग राज्यों में विविधता में एकता देखने को मिली है। उन्होंने कई पर्यटन और धर्म स्थलों को भी देखा है। साइकिल से ही वह नेपाल जाएंगे। नेपाल से वापसी के बाद भारत के अन्य हिस्सों में भी घूमने की योजना है। अपनी यात्रा के दौरान वह भारत को काफी जान और समझ चुके हैं। भारत महान और विशाल देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed