{"_id":"6893ae9ca70771c0af0f5b48","slug":"ganga-water-reached-atena-bridge-communication-with-jata-village-was-lost-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144643-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अटेना पुल पर पहुंचा गंगा का पानी, जटा गांव से टूटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अटेना पुल पर पहुंचा गंगा का पानी, जटा गांव से टूटा संपर्क
विज्ञापन
अटैना घाट के पुल पर पानी आया तो बाइक सवारों की लगी भीड़। संवाद
बदायूं। गंगा नदी उफान पर है। कई गांव ऐसे हैं, जहां तक पानी पहुंच गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में प्रशासन लगा है। दातागंज तहसील क्षेत्र के गंगा पार करीब आठ गांव ऐसे हैं, जहां घरों में पानी घुस गया है। इन गांवों को जाने के लिए उसहैत जटा मार्ग पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जटा को जाने वाली सड़क पूरी तरह से डूब गई है, जिससे गांव समेत गंगा पार के करीब आठ गांव का तहसील से संपर्क टूट गया है।
उसहैत में अटेना घाट के पुल पर भी पानी आने लगा है। इससे लोगों की और भी चिंता बढ़ गई है। पुल में जैसे ही पानी बढ़ेगा वैसे ही फर्रुखाबाद जाने आने का भी रास्ता बंद हो जाएगा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ ही कछला गंगा घाट पर लगीं दुकानों के दुकानदारों को तहसीलदार सदर दीपक कुमार ने दुकानों को हटवा दिया है, जिससे गंगा के पानी से किसी प्रकार की दिक्कत न हो। संवाद
--
80 मरीजों को दी गई दवा
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के वीरसहाय नगला गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर आयोजित किया। यहां पर 80 मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और पेट दर्द के मिले। सभी मरीजों को डॉक्टरों ने दवा दी। सहसवान सीएचसी के प्रभारी डॉ. प्रशांत त्यागी ने बताया कि टीम को सांप काटने पर तत्काल ग्रामीण को वैक्सीन लगाई जाएगी। टीम को यह उपलब्ध भी करा दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों से लगातार टीम संपर्क में है। अगर कहीं कोई परेशानी होती है तो टीम उनके साथ है। वहीं, सीएमओ की ओर से गठित टीम ने उसावां के जटा, प्रेमी नगला सहित गांव सहित अन्य गांव में शिविर लगाकर उपचार दिया गया है।