फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga snaan

एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
ganga snaan
एकादशी पर कछला गंगाघाट पर डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। एकादशी पर कछला गंगाघाट पर जुटे हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर हवन-पूजन किया। दोपहर तक चले गंगा स्नान के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर महात्माओं को दक्षिणा भेंट की। इधर कई श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को गंगा दशहरा मनाया। उसी के अनुरूप उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान भी कराए।
विज्ञापन

गंगा दशहरा का मुख्य स्नान बृहस्पतिवार को था। पुरोहितों ने अगले दिन दोपहर तक दशहरा का मुहूर्त बताया था । ऐेसे में काफी लोगों ने शुक्रवार को भी गंगा दशहरा मनाया। गंगा स्नान कर घाट पर पूजन किया। दूसरी ओर काफी संख्या में लोगों ने एकादशी मनाई। एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजन और आरती की। इस दिन गंगा स्नान की विशेष मान्यता है, ऐसे में उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। संतों को भोजन भी कराया गया। आसपास के जिले से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रात: करीब 10 बजे घाट पर अधिक भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

-
बदायूं के श्रद्धालु की नकदी चोरी
कछला। गंगा स्नान के लिए कछला घाट पर पहुंचे बदायूं में कृष्णापुरी निवासी देवेंद्र पुत्र लक्ष्मण प्रसाद की पैंट चोरी हो गई। वह पैंट उतारकर तख्त पर रखने के बाद डुबकी लगाने लगे थे। पैंट की जेब में सात हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, आधारकार्ड और पेन कार्ड भी रखा था। काफी खोजबीन के बाद भी पैंट का सुराग नहीं लगा तो उन्होंने चौकी पर जाकर पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया। इसी तरह बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर भी चार-पांच श्रद्धालुओं के कपड़ों समेत थैले चोरी हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दूसरे दिन भी नहीं लगा बहे युवक का सुराग
कछला। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को स्नान करते समय हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी राजकुमार (21) पुत्र बिजेंद्र गहरे में डुबकी लगाते समय बह गया था। शाम तक खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह उसके परिजन ने गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करा दिया। गोताखोर सुधीश ने बताया कि राजकुमार जिस स्थान पर बहा था, उसके आसपास इलाके में भी खोजबीन की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed