बिल्सी। शनिवार को नगर में भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्री गणेश जी की आरती कर किया।
शोभायात्रा मोहल्ला संख्या दो कोटरा में नितिन आनन्द के आवास से शुरु की गई, जो नगर के खैरी रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होते हुए बालाजी चौक पहुंची। इससे आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर होते हुए नगर के कछला बस स्टैंड पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में मूर्ति को विसर्जन करने के लिए भक्त कछला गंगा घाट को रवाना हो गए। इस मौके पर नितिन आनन्द, मीनाक्षी आनन्द, भुवनेश वाष्र्णेय, गीताजंलि वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता, इंद्रा माहेश्वरी, परमानन्द वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद