{"_id":"a58edb2a1677103ee229be65aa215c70","slug":"gajebaje-extracted-with-procession-of-lord-krishna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजेबाजे के साथ निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजेबाजे के साथ निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
अलापुर।
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। शोभा यात्रा में शामिल स्वचालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा के लिहाज से सर्किल के सभी थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। नगर भ्रमण के बाद देर शाम रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन हुआ
अलापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर हर साल शोभायात्रा निकाली जाती है। सोमवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा में तीन दर्जन से ज्यादा झांकियों को शामिल किया गया। राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, लव-कुश, भारत माता, काली का अखाड़ा, हनुमान, सांई बाबा, गणेश जी, गोपियों की झांकी, देशभक्ति की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा ने थाने वाला चौराहा, मोहल्ला इमलिया नगल, मेन मार्केट, साहूकारा, बजरिया, काजी हाउस, मोहल्ला खेडा, पटवा मोहल्ला, अंसारी चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय आदि स्थानों पर भ्रमण किया। लोगों ने जगह-जगह झांकियों की आरती उतारी। जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।