फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Funds received for six roads, work will now be done faster

Budaun News: छह सड़कों के लिए धनराशि मिली, अब तेजी से होगा काम

Tue, 04 Nov 2025 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Funds received for six roads, work will now be done faster
बदायूं। जिले में सड़क निर्माण कार्यों को अब गति मिलने जा रही है। शासन ने लोक निर्माण विभाग को छह सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए अंतिम किस्त जारी कर दी है। धनराशि जारी होने के बाद विभाग अब इन मार्गों पर तेजी से कार्य शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इससे लोगों ने ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निजामपुर से ओझा मार्ग के निर्माण के लिए 2.96 लाख रुपये, दातागंज मार्ग से उतरना सर्वा कपर्वा होते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ललभुजिया मार्ग के लिए 18.42 लाख रुपये, बिसौली-आसफपुर मार्ग से मौजमपुर भटपुरा संपर्क मार्ग के लिए 5.30 लाख रुपये, आसफपुर से कलराबाला संग्रामपुर दबतोरी भरतपुर मार्ग के लिए 16.56 लाख रुपये, बदायूं-बिजनौर मार्ग से भतरी गोवर्धनपुर वजीरगंज मार्ग के लिए 99 लाख रुपये व अलापुर-ककराला मार्ग से फरीदपुर मार्ग के लिए 9.56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह अंतिम किस्त प्राप्त होने के बाद अब निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। संबंधित ठेकेदारों को कार्य समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन मार्गों के बनने से स्थानीय निवासियों को खराब सड़कों की परेशानी से राहत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था भी बेहतर होगी। भटपुरा निवासी रोशनलाल, श्यामवीर ने कहा कि लंबे समय से इन मार्गों की हालत खराब थी, अब धनराशि मिलने के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की ओर से अंतिम किस्त जारी कर दी गई है। इससे काम में तेजी आएगी। वहीं क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में आसानी होगी। -नरेश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed