{"_id":"6ac295e1f0688dbd2805939e","slug":"fraudsters-engaged-a-woman-in-conversation-and-made-off-with-her-earrings-badaun-news-c-123-1-sbly1035-174669-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बातों में उलझाकर ठग ले गए महिला के कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बातों में उलझाकर ठग ले गए महिला के कुंडल
विज्ञापन
उझानी। बीमार जेठानी को देखने के लिए उनके घर जाने को निकली महिला को रास्ते में दो लोगों ने बातों में उलझाकर सोने के कुंडल उतरवा लिए। पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला अहीरटोला मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी सुनील प्रजापति की पत्नी दुर्गेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार अपराह्न वह बीमार जेठानी को देखने के लिए घर से चलीं। रास्ते में दो लोग उन्हें मिले। दोनों ने उन्हें बहन बताकर बातों में उलझा लिया। पारिवारिक बातें शुरू हो जाने के बाद दोनों ने महिला से उनके सोने के कुंडल हथिया लिए। इसके बाद दोनों चले गए।
आरोप है कि काफी देर बाद भी जब दोनों नहीं लौटे तो दुर्गेश घर लौट गईं। उन्होंने सोने के कुंडलों के बारे में परिजनों को बताया तो सभी खोजबीन में जुट गए। महिला के साथ परिवार के लोग शाम को कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने भी महिला के बताए पते- ठिकाने पर जाकर तहकीकात की, लेकिन सुराग नहीं लगा। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि ऐसा कोई मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में नहीं पहुंचा है। संवाद