फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four people injured in road accident

सड़क हादसे में चार लोग घायल

Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in road accident
सड़क दुर्घटना।
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर हुआ हादसा      
विज्ञापन

पीलीभीत से उर्स में शामिल होकर लौटे रहे थे कार सवार      

पीलीभीत में चल रहे उर्स में शामिल होकर घर लौट रहे आगरा के एक परिवार की कार को पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। इससे चार लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। चालक ने बस को रोक कर घायलों को देखने की जरूरत भी महसूस नहीं की और वह भाग निकला। घायलों में तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।      

हादसा बुधवार दोपहर बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव छतुइया के पास हुआ। आगरा में गठिया मामू-भान्जा इलाके के निवासी एक ही परिवार के लोग कार से पीलीभीत में चल रहे उर्स देखने के लिए गए थे। उर्स में पहुंचकर उन्होंने मस्तान मियां की मजार पर चादरपोशी भी की। लौटते वक्त कार हिसाबुद्दीन का 28 वर्षीय बेटा जावेद चला रहा था। छतुइया के पास पीछे से रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार घिसट गई। कार सवार जावेद, उसकी मां नफीसा (50), परिवार के ही सदस्यों में 30 वर्षीय अब्दुल रहमान और अब्दुल दीशान (40) घायल हो गए। क्षतिग्रस्त कार से राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। घायल जावेद ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने रोडवेज बस को रोका भी नहीं। घायलों में से कोई भी बस का नंबर नोट नहीं कर पाया। डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि घायलों में नफीसा, दीशान और अब्दुल रहमान की हालत गंभीर है। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जावेद ने अपने घरवालों को भी हादसे से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed