फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former village head dies of fever more than 24 people ill in the village budaun

Budaun News: पूर्व प्रधान समेत दो ग्रामीणों की बुखार से मौत, गांव में 24 से अधिक लोग बीमार

Sat, 12 Oct 2024 11:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2024 11:19 AM IST
सार

बदायूं जिले में बुखार व डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव राजपुर रोशन नगर निवासी पूर्व प्रधान विपिन चौधरी की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित थे। गांव दारानगर में भी एक ग्रामीण की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Former village head dies of fever more than 24 people ill in the village budaun
विपिन चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार की देर रात इन्होंने दम तोड़ा। पूर्व प्रधान को डेंगू होने की चर्चा है। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार भी चल रहा था।

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर रोशन नगर निवासी पूर्व प्रधान विपिन चौधरी (37) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार रात उनकी मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव में 24 से अधिक लोग बीमार 
दूसरी तरफ गांव दारानगर निवासी पोप सिंह (45) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार की देर रात बुखार से पोप सिंह की भी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 24 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक स्वास्थ्य शिविर लगाने नहीं आई है। डेंगू की जांच तक अस्पतालों में नहीं हो रही है, इससे मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। जबकि गरीब लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे कि मौत की वजह क्या रही।

अब तक 20 लोगों की बुखार से हो चुकी मौत
अगस्त से अब तक बुखार व मलेरिया से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। दातागंज क्षेत्र के गांव गलौथी में मलेरिया संक्रमित महिला ज्ञान देवी की 16 अगस्त को बुखार से मौत हो गई थी। इसी गांव में रहने वाले पहलवान की 15 अगस्त को, सुंदर लाल की 18 अगस्त को और ब्रजनंदन की 19 अगस्त को बुखार से मौत हो गई थी। बिनावर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में पांच सितंबर को छात्रा परी, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में 10 सितंबर को जितेंद्र की बुखार की चपेट में आकर जान चली गई थी। 

गांव उल्ला नौना में बुखार से दो सितंबर से पांच सितंबर तक चार लोगों की मौत बुखार से हो गई। दहगवां निवासी पवन वार्ष्णेय के छह साल के बेटे अथर्व की मौत हुई है। साथ ही खुनक निवासी मुस्कान भी बुखार से मौत हो गई थी। दहगवां शेखूपुरा निवासी प्रेमवती की बुखार से मौत हो चुकी है। इस्लामनगर में शुक्रवार को दो लोगों की बुखार से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed