फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flood water has filled 19 villages for the last 20 days... many houses may collapse

Budaun News: 20 दिन से 19 गांवों में भरा बाढ़ का पानी... ढह सकते हैं कई मकान

Mon, 25 Aug 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Flood water has filled 19 villages for the last 20 days... many houses may collapse
रूम सिंह।
बदायूं। गंगा का जलस्तर 20 दिनों से लगातार खतरे के निशान से ऊपर है। इससे आसपास के 19 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इन गांवों के लोगों को प्रशासन ने शिविरों में शरण दी है। लगातार पानी भरे होने के कारण गांवों के दर्जनों मकान अब ढहने के कगार पर हैं। खेती चौपट हो चुकी है। कुछ कच्चे मकान गिर गए हैं और पक्के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। रविवार को भी गंगा खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बही। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि गंगा का जलस्तर इतने दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर है।
विज्ञापन

चार अगस्त को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार किया। उसके बाद से गंगा कहर बरपा रही है। इससे सहसवान से लेकर उसहैत तक के 19 गांवों में बाढ़ का पानी भर हुआ है। सहसवान के गांव भमरौलिया, वीरसहाय नगला, खागी नगला, तौफिया नगला आदि छह गांवों को खाली करा लिया गया है। उनको तटबंध पर ठहराया गया है। 20 दिनों से लोग तटबंध पर रह रहे हैं। लोगों को पेट भरने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पशुओं की हालत खराब है। उनका पेट भरना किसानों को भारी पड़ रहा है। खेतों में पानी इतना है कि फसलें खराब हो गई हैं। गांवों में पानी भरे रहने की वजह से मकान गिरने के कगार पर हैं। खेतों में तेजी से कटान हो रहा है। कई मंदिर और पेड़ गिर कर पानी के साथ बह गए हैं। अब मकानों के गिरने का डर लोगों को सता रहा है। तोफिया नगला के रहने वाले वीर सिंह का कहना है कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि 20 दिन बाद भी बाढ़ का पानी घरों में भरा है। पहले दो चार दिन बाढ़ का पानी भरकर सूख जाता था। इस बार गंगा समस्या ज्यादा है। अभी कई दिनों तक घरों में पानी भरे रहने की संभावना है। अधिक दिनों तक पानी भरने से मकान गिर सकते हैं।

रूम सिंह।

रूम सिंह।

रूम सिंह।

रूम सिंह।

रूम सिंह।

रूम सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed