फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five students ran away from residential Gurukul, three found

Budaun News: आवासीय गुरुकुल से भाग गए पांच छात्र, तीन मिले

Fri, 05 Apr 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Five students ran away from residential Gurukul, three found
सचिन।
जरीफनगर। थाना क्षेत्र स्थित महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल से बुधवार रात पांच छात्र चौकीदार को चकमा देकर भाग गए। सुबह आचार्यों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। छात्राें की खोजबीन शुरू कर दी गई। छात्रों के परिजन भी तलाश में जुट गए। शाम के समय तीन छात्र गुन्नौर बस अड्डे पर मिल गए, जबकि दो छात्रों का देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। उनकी तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली गई है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल कोठरा गांव में स्थित है। इसमें कुल 35 छात्र शिक्षा ले रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे गुरुकुल के छात्र सोकर उठे तो उन्होंने कक्षा पांच के छात्र लक्ष्य (17), कक्षा तीन के छात्र सतीश (13), अंकित (14), राजीव (12) और सचिन (14) काे शयन कक्ष से गायब देखा। छात्रों ने उन्हें गुरुकुल में तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुकुल के मुख्य गेट पर चौकीदार नेतराम सो रहे थे। उनका कहना है कि छात्र पीछे के दरवाजे से निकलकर चले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चौकीदार ने प्रधानाचार्य अर्जुन देव को सूचना दी। वह और गुरुकुल के शिक्षक छात्रों की तलाश में जुट गए लेकिन उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। छात्रों के परिवार वालों को बता दिया गया। लक्ष्य दिल्ली के शकूर बस्ती का रहने वाला है। उसके परिवार वालों का मोबाइल नंबर नहीं मिला तो प्रधानाचार्य दिल्ली रवाना हो गए। छात्र सतीश जरीफनगर के नाधा, अंकित सहसवान के इब्राहिमपुर गढ़ी, राजीव अलीगढ़ के दादौं क्षेत्र के गांव मुकद्दमपुर और सचिन संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोलनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय थाना पुलिस को किसी तरह इसकी सूचना मिली। इसके बाद एसओ रवि करन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान शाम करीब छह बजे सतीश, अंकित और सचिन गुन्नौर बस अड्डे पर खड़े मिल गए। उन्हें जरीफनगर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य और राजीव ट्रेन में बैठकर अलीगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए निकल गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है।
छात्र बोले- होली पर नहीं गए थे घर इसलिए निकले
- गुन्नौर बस अड्डे पर मिले छात्रों ने बताया कि इस बार होली पर वह अपने घर नहीं गए थे। लक्ष्य को अपने परिजनों की ज्यादा याद आ रही थी। उसने ही घर जाने की योजना बनाई। इसके बाद रात में रात में वे चुपचाप गुरुकुल से निकल गए।
----------
- छात्रों को यहां गुरुकुल पद्धति से शिक्षा दी जाती है। उनकी हर बात का ध्यान रखा जाता है। सभी नाबालिग हैं। वे बिना कुछ बताए चुपचाप निकल गए हैं। तीन छात्र मिल गए हैं, दो छात्र अपने घर गए होंगे। हम लोग उनके घर ही जा रहे हैं। - अर्जुन देव, प्रधानाचार्य

---------
- गुरुकुल की ओर से हमें सूचना नहीं मिली थी। दूसरे लोगों से पता चला। इसके बाद छात्रों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई। तीन छात्र मिल गए हैं। दो को तलाश किया जा रहा है। वे शायद ट्रेन से अपने घर गए हैं। - रविकरन सिंह, एसओ जरीफनगर

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

सचिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed