{"_id":"6a14e19df3e0060cd00653ad","slug":"five-robbers-arrested-in-police-encounter-three-shot-in-the-leg-in-budaun-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसान के घर डकैती डालने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसान के घर डकैती डालने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली
Tue, 26 May 2026 05:39 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 26 May 2026 05:39 AM IST
सार
बदायूं के इस्लामनगर में किसान के घर डकैती डालने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया है। इनमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों से तमंचे और कारतूस समेत लूटे गए जेवर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर हुई 19 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात चंदौसी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी संभल और दो हापुड़ के रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान संभल के गांव जनेठा निवासी किशनपाल, प्रतापपुर निवासी मनोज और हापुड़ निवासी भूरा के पैर में गोली लगी है। इनके दो साथी दीपक और ओमवीर कॉम्बिंग के दौरान पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। तीन तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 19 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। विरोध करने पर परिवार को बुरी तरह पीटा था। घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
चंदौसी रोड पर हुई मुठभेड़
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश चंदौसी रोड की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाशों और घायल सिपाही अनुज चौधरी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।