फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five-day Janmashtami fair begins in Bagrain; procession taken out.

Budaun News: बगरैन में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला शुरू, निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five-day Janmashtami fair begins in Bagrain; procession taken out.
नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद
बदायूं। बगरैन में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला की शुरूआत शोभायात्रा के साथ हुई। कस्बा में 86वें कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन जन्माष्टमी शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह ने विधिवत शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें मुरादाबाद का प्रसिद्ध डीजे, काली अखाड़ा, शंकर-पार्वती, नाव में सवार राधा-कृष्ण, शनि देव, शंकर का विराट रूप, बाहुबली हनुमान, गणेश, राम परिवार, खाटूश्याम, भारत माता समेत 21 झांकियां तथा 10 पालकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सुनील सर्राफ, ओमपाल दद्दा, राजीव पाराशरी, महेश गुप्ता, रत्नेश सुमन, मुकेश कश्यप सुनील सुमन मौजूद रहे। इसी के साथ आंवला-बिसौली रोड मंडी परिसर में पांच दिवसीय जन्माष्टमी मेला का शुभारंभ हो गया। जन्माष्टमी पर मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



राधा-कृष्ण पालकी ने मन मोहा, जयकारे गूंजे
दहगवां। राधा-कृष्ण की पालकी कल्लू दादा की आढ़त से प्रारंभ हुई, जो मुख्य बाजार से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पालकी यात्रा का समापन श्री राधा-कृष्ण मंदिर पर हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन कर जन्माष्टमी पर्व की खुशियां मनाईं। राजेश यादव, लेखराज यादव, टिंकू, पप्पू, रौदास, संजय, विकास, राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




ककोड़ा में निकाली श्रीकृष्ण की पालकी
कादरचौक। गांव ककोड़ा गांव में श्रीकृष्ण की पालकी निकाली गई। झांकियां, काली अखाड़ा और पालकी बैंड-बाजाें के साथ निकाली गई। शिव मंदिर पर समापन हुआ। रमजानपुर, मोहम्मदगंज, जलालपुर, कुड़ा शाहपुर, जोरी नगला, कादरचौक में भी भगवान की पालकी निकाली गई। संवाद

रंग गुलाल के साथ निकाली श्रीकृष्ण शोभायात्रा
रेहड़िया। यहां निकाली गई शोभायात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण, राधा और अन्य धार्मिक स्वरूपों में सजाकर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। शोभायात्रा में युवाओं ने जमकर रंग गुलाल खेला। जगह-जगह झांकियों का स्वागत किया। मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की। रवि गुप्ता, लालू गुप्ता, गुन्नू गुप्ता, अभय गुप्ता, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद



श्रीमद्भागवत कथा में रही जन्मोत्सव की धूम

ककराला। शिव मंदिर भोले धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास पंडित बृज बिहारी ने देवकी की विदाई के मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक होकर रोने लगे। उन्होंने कंस के मथुरा पर अत्याचार और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का सुंदर वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। राजीव सक्सेना ने वासुदेव जी की भूमिका निभाई। पूरा मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो के, जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर डॉ मुन्ना लाल राठौर, गजेंद्र शर्मा, मुकेश राठौर, सुमित अग्रवाल, रघुपाल शर्मा, अमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद


मंदिर में किए दर्शन, व्रत का पारायण किया
उघैती। राधा-कृष्ण मंदिर पर पुजारी देवेश आचार्य ने राधा-कृष्ण का शृंगार या। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। बाल स्वरूप भगवान को पालने में झुलाया गया।व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। संवाद



श्रीकृष्ण लीलाओं का छात्राओं ने किया मंचन
गुलडिया। वार्ड संख्या-7 निवासी पिंकी राठौर पत्नी रविंद्र सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छात्राओं से बाल लीलाओं का मंचन कराया और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक किया। नाटक मंचन रात्रि 10 बजे से एक बजे तक हुआ। छात्राओं ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बाद में बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं में शगुन पटेल, आरोही, जीविका, उभिका, नंदिनी, सृष्टि, मान्या आदि का योगदान रहा। संवाद

नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद

नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद

नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद

नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद

नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद

नगला डल्लू के रामलीला के मंच पर मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed