फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firecracker market will be set up on the Housing Development Ground.

Budaun News: आवास विकास के मैदान पर लगेगा पटाखों का बाजार

Tue, 14 Oct 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Firecracker market will be set up on the Housing Development Ground.
आवास विकास में यहां पर लगेगा पटाखा बाजार। संवाद
बदायूं। दीपावली के त्योहार पर इस बार शहर में पटाखों का बाजार आवास विकास की जमीन पर लगेगा। यह बाजार 19 से 21 अक्तूबर तक चलेगा। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार करीब 80 से 90 अस्थायी दुकानें लगेंगी। पटाखा कारोबारियों को अनुमति देने के लिए फार्म की बिक्री शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दीपावली इस बार 20 अक्तूबर को है। अभी तक शहर में एचपी फील्ड में अस्थायी पटाखों का बाजार लगाया जाता था। वहां पर निर्माण होने की वजह से जगह का परिवर्तन करना पड़ा है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से पटाखों की अस्थायी दुकान कहां पर लगाई जाए, इसके लिए कई दिनों से मंथन चल रहा था। अंत में जिला प्रशासन ने आवास विकास की खाली जमीन को नए जगह के रूप में चुना है। प्रशासन का मानना है कि यह जगह खुली और सुरक्षित है। यहां पर लोग आसानी से आ जा सकेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने बताया कि पटाखा बाजार के लिए आवास विकास के मैदान का चयन कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। पटाखा की दुकान लगाने वाले आवेदन कर सकते हैं। पटाखा विक्रेताओं को दुकान लगाने के लिए लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। दुकानें केवल निर्धारित स्थान पर ही लगेंगी। किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दी जाएगी। बाजार स्थल पर अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।
विज्ञापन

------------
खुली जगह में दी गई अनुमति
- तीन जगहों को लेकर मंथन चल रहा था। उसमें एआरटीओ के पास, एसके फील्ड और आवास विकास में एक जगह निश्चित की जानी थी। एआरटीओ आफिस के निकट वाली जगह शहर से काफी दूर है। ऐसे में शहरवासियों को रात में आने जाने में परेशानी होती। वहीं श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज का मैदान रेलवे लाइन के पास में है। साथ ही पास में कुछ आवास भी बने हुए हैं। वहीं आवास विकास में अभी जगह खाली पड़ी है। जो शहर में भी है। साथ ही आबादी से दूर है। ऐसे में इसका चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बिल्सी में नाई पिंडरी रोड पर लगेगा आतिशबाजी बाजार
फोटो-29
बिल्सी। बिल्सी में आतिशबाजी का बाजार नाई पिंडरी गांव को जाने वाले मार्ग पर बाबा ईंट भट्टा के निकट मैदान पर लगाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ संजीव कुमार ने पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ यहां पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस वर्ष आतिशबाजी बाजार को घनी आबादी से दूर लगाने का निर्णय लिया गया है।

---------
वर्जन--
सभी एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र में अस्थायी आतिशबाजी बाजार जहां के लिए निर्धारित किया गया है, वहीं पर लगवाया जाय। साथ ही ध्यान रखा जाए कि आतिशबाजी लाइसेंस धारकों उसे उचित दाम पर बेचे। यदि चिन्हित स्थान के अतिरिक्त आतिशबाजी को बेचा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम

आवास विकास में  यहां पर लगेगा पटाखा बाजार। संवाद

आवास विकास में यहां पर लगेगा पटाखा बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed