{"_id":"6675de57112d235aca0e8f59","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-naveen-health-center-mannu-nagar-badaun-news-c-123-1-sbly1018-120959-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवीन स्वास्थ्य केंद्र मन्नू नगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवीन स्वास्थ्य केंद्र मन्नू नगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
ग्राम मन्नू नगर स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग से जला सामान। संवाद
आसफपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मन्नू नगर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह पांच बजे आग लग गई। खेत पर जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने अस्पताल के दरवाजे और खिड़कियों से आग की लपटें निकलती देखीं तो शोर मचा दिया। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान के पुत्र ने घटना की जानकारी आसफपुर सीएचसी के अधीक्षक को दी। ग्रामीणों ने निजी नलकूप और सबमर्सिबल पंप के पानी से आग बुझाई। आग से अस्पताल में रखे सभी सरकारी उपकरण और दवाएं जल गईं।
नवीन स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की घटना करीब सुबह पांच बजे की है। चिकित्साधीक्षक पवन को ग्रामीणों ने उसी समय सूचना दे दी थी, लेकिन वह मामले को दबाए बैठे रहे। सीएमओ को शाम सात बजे तक घटना की जानकारी तक नहीं थी। घटना से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने इस तरह की घटना से अनभिज्ञता जाहिर की।
गांव निवासी मोहित यादव ने बताया कि सूचना देने के बाद भी सीएचसी से कोई जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की। आग तब बुझी जब अस्पताल का फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां, बेड, एक कंप्यूटर और सभी जरूरी अभिलेख आग में जल चुके थे।
विज्ञापन
विशाल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी थी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंच सकी। पास में ही सरकारी स्कूल व अन्य घर भी बने हैं। अगर ग्रामीण आग नहीं बुझाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वार्ड बॉय के सहारे चल रहा था अस्पताल
मोहित का कहना है कि अस्पताल में तैनात स्टाफ कभी नहीं आता है। एक वार्ड बॉय ही रोजाना अस्पताल खोलता और बंद करता है। स्टाफ और चौकीदार अगर यहां मौजूद होते तो इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती।
आग लगने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। अगर सुबह आग लगी है तो सीएचसी प्रभारी को तत्काल अवगत कराना चाहिए था। मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ