फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR registered against seven individuals for breaking into a constable's government quarters and vandalizing the premises.

Budaun News: सिपाही के सरकारी क्वार्टर में घुसकर तोड़फोड़, सात पर एफआईआर दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven individuals for breaking into a constable's government quarters and vandalizing the premises.
जरीफनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी बबलू सिंह की ओर से कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में अप्रेश कुमार (बड़ा साला), योगेश कुमार (छोटा साला) निवासी बिरौली जगरासी, पीलीभीत तथा साढू राजकुमार निवासी ताजपुर बताए गए हैं।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया था कि पीड़ित आरक्षी बबलू सिंह पूर्व में थाना जरीफनगर में तैनात था और फ्लैट नंबर 13 में परिवार सहित रहता था। आरोप है कि 4 जनवरी 2026 को उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी अप्रेश, एडवोकेट के साथ अज्ञात लोगों के साथ आए और ताला तोड़कर क्वार्टर में घुस आए। उन्होंने सामान इधर-उधर फेंक दिया।
विज्ञापन

11 जनवरी 2026 को दोबारा क्वार्टर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। आरक्षी का आरोप है कि आरोपी नौकरी हड़पने की नीयत से मानसिक दबाव बनाकर वसूली करना चाहते हैं। पुलिस व सीआरपीएफ में होने का रौब दिखाकर नौकरी से हटवाने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। लगातार धमकियों से वह गंभीर अवसाद में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी 2026 को खून की उल्टी होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं व बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में 31 मार्च तक भर्ती रखा गया। 12 जनवरी को जनसुनवाई पोर्टल व 22 मई को एसएसपी बदायूं को प्रार्थना पत्र दिया था। कार्रवाई न होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed