फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR lodged against four in case of assault

Budaun News: मारपीट के मामले में चार पर हुई एफआईआर

Sat, 25 Oct 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four in case of assault
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में मामूली कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह दबंगों ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी हरिशंकर पुत्र सोनपाल ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि 23 अक्टूबर की सुबह गांव निवासी वीरपाल, सोनू, वीर सिंह एवं सत्यपाल ने गाली-गलौच करते हुए झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके भाई हेमराज समेत परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरु दी। जिसमें हेमराज, परमानंद आदि घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि घायलों का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed