{"_id":"673f272b1735a30c53081d76","slug":"fir-lodge-against-bjp-leader-for-forcing-saraf-to-commit-suicide-in-budaun-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सराफ आत्महत्या मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा, मृतक की मां ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सराफ आत्महत्या मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा, मृतक की मां ने लगाया ये आरोप
Thu, 21 Nov 2024 05:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:57 PM IST
सार
बदायूं के बिल्सी में सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय ने 13 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। वह पूर्व मंत्री के रिश्तेदार थे। उनकी मां ने भाजपा नेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी कस्बा के मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार निवासी सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय की मौत के मामले में मृतक की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कस्बे के एक भाजपा नेता को नामजद करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बिल्सी के मुख्य बाजार मोहल्ला संख्या छह निवासी सराफा व्यवसायी अमित वार्ष्णेय ने 13 नवंबर को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। अमित पूर्व मंत्री महेश गुप्ता के रिश्तेदार थे। पूर्व मंत्री भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। बुधवार की शाम को सराफ की मां रामकली ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनका पुत्र अमित फाइनेंस का काम भी काम करता था। अमित से नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी भाजपा नेता दीपक गुप्ता ने काफी रुपये उधार ले रखे थे।
विज्ञापन
UP News: मौलाना तौकीर रजा ने यति नरसिंहानंद को बताया वांटेड, बोले- यह मामला पुलिस को देखना चाहिए
विज्ञापन
अमित दीपक से अपने रुपये वापस मांग रहा था। दीपक गुप्ता अमित को लगातार प्रताडि़त कर रहा था। इससे अमित डिप्रेशन में आ गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि उक्त प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।