फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza over Yeti Narasimhanand remarks

UP News: मौलाना तौकीर रजा ने यति नरसिंहानंद को बताया वांटेड, बोले- यह मामला पुलिस को देखना चाहिए

Thu, 21 Nov 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 04:50 PM IST
सार

UP News: बरेली के मौलाना तौकीर रजा खान ने 24 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कॉन्फ्रेंस करने का एलान किया है। जिसमें मुसलमान से जुटने का आह्वान किया है। उधर, डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की ओर से उसी दिन हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा की गई है। 
 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza over Yeti Narasimhanand remarks
मौलाना तौकीर रजा, यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि जो शख्स पहले से वांटेड है, वह कैसे इस तरह की घोषणाएं कर सकता है और कैसे किसी भी कार्यक्रम को कर सकता है। यह मामला पुलिस को देखना चाहिए यह उनकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) की ओर से मौलाना तौकीर रजा खां ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर 24 नवंबर को कॉन्फ्रेंस करने का एलान कर रखा है। इसमें मुसलमान से जुटने का आह्वान किया गया है। उसी दिन यति नरसिंहानंद ने भी रामलीला मैदान पर हनुमान चालीसा करने की घोषणा की है। यति नरसिंहानंद की इस घोषणा पर मौलाना तौकीर ने प्रतिक्रिया में देते हुए उन्हें वांटेड बताया। 
विज्ञापन


ईश निंदा कानून लागू होना चाहिए- मौलाना 
मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि रसूल-ए-आज़म की शान में गुस्ताखियां की जा रही हैं। गुस्ताखी करने वाले आजाद घूम रहे हैं। कानून का मजाक बना दिया गया। एक तरफ ऐसे आरोपियों के हौसले बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ मुसलमानों के खिलाफ संविधान नहीं नफरत का कानून लागू किया जा रहा है। यह दोहरा रवैया ठीक नहीं। मौलाना ने कहा कि देश में ऐसा ईश निंदा कानून लागू होना चाहिए, जिससे कोई भी किसी धर्म के खिलाफ गलत बयानी न कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तौकीर रजा ने कहा कि तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत में सिर्फ वही लोग शामिल हो जो ईमान वाले हो, आशिक-ए-रसूल हों, जिनके दिल में रसूल-ए-आजम से मुहब्बत हो। आई एम सी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए बरेली से पदाधिकारियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष साजिद सकलैनी, शहर अध्यक्ष मकदूम बेग भी दिल्ली पहुंच गए हैं। 

Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग

पुलिस को करनी चाहिए कार्रवाई 
यति नरसिहानंद द्वारा हनुमान चालीसा पाठ करने के एलान पर मौलाना ने कहा कि कौन क्या कह रहा है। हमें नहीं मालूम हर वह गुस्ताख जिसने रसूल-ए-आजम की शान में गुस्ताखियां की हैं। उन सभी को जेल में होना चाहिए। ऐसे लोगों का आजाद रहना मुल्क के लिए खतरनाक है। पुलिस को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे लोगों पर लापरवाही से लगता है कि देश में दोहरा कानून चलाया जा रहा है, यह अफसोसनाक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed