फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR filed against Kotedar for embezzlement of government ration in Budaun

Budaun News: राशन कार्ड धारकों का 76 क्विंटल गल्ला खा गया कोटेदार, पूर्ति निरीक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 14 Jan 2023 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 05:46 PM IST
सार

बदायूं में सरकारी राशन के गबन का मामला सामने आया है। एक कोटेदार ने कार्डधारकों के हिस्से का 76 क्विंटल राशन हड़प लिया। कार्डधारकों ने शिकायत की। इस पर जांच कराई गई तो मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
FIR filed against Kotedar for embezzlement of government ration in Budaun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के कानूनगोयान मोहल्ले में एक कोटेदार दुकान का 70 क्विंटल गल्ला खा गया। जब स्थानीय लोगों को राशन नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत की। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच कराई तो दुकान का 76 क्विंटल राशन कम पाया गया। इस संबंध में कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार का कोटेदार भूपेंद्र सिंह है। मोहल्ले के तमाम लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की थी कि उन्हें लंबे समय से राशन कम दिया जा रहा है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव को सौंपी थी। 

विज्ञापन

कार्ड धारकों को नहीं देता था पूरा राशन 

उन्होंने मोहल्ले में जाकर एक-एक राशन कार्ड धारक से इसकी छानबीन की तो पता चला कोटेदार महीने में दो बार राशन वितरण करता था, लेकिन कार्ड धारकों को पूरा राशन नहीं देता था। वह हर बार राशन की कटौती कर रहा था। उसकी दुकान में राशन की जांच कराई गई तो 16 क्विंटल गेहूं और 60 क्विंटल चावल कम मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच  

पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने अपनी जांच कर इसकी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी थी। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed