फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Filthy street in the city The construction going on

शहर में बेहद घटिया सड़क का हो रहा निर्माण

Fri, 05 Jun 2015 07:46 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 05 Jun 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन

शहर में गद्दी चौक से नई सराय पुलिस चौकी के पास तक सड़क निर्माण बेहद घटिया किया जा रहा है। मोहल्ले के जागरूक लोगों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

मोहल्ला ब्राह्मपुर के तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को बताया है कि गद्दी चौक से नई सराय पुलिस चौकी तक बन रही नगर पालिका की ओर से सड़क का निर्माण बेहद घटिया स्तर का हो रहा है। ये सड़क पहले भी कई बार बन चुकी है और घटिया निर्माण के कारण टूट जाती है। कोलतार की लेयर भी बेहद पतली डाली जा रही है। ठेकेदार को दो महीने से अधिक का समय हो गया है। बेहद धीमी गति से निर्माण कराए जाने के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है। नगर पालिका परिषद के जेई शेखर को भी मोहल्ले वासियों ने बताया और ठेकेदार की करतूतों से अवगत कराया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराए जाने वालों में एसके वैश्य, मदन लाल, सलीम, सुभाष चंद्र, अखलेश, रजनीश, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक कपूर, अवनेश कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, दीपक जौहरी, नीरज जौहरी, गोपी, नरेंद्र मोहन, सौरभ गुप्ता, बाबी, राम निवास गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


56वें दिन भी जारी रहा धरना
सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों को अपने देयकों को लेकर मालवीय आवास पर धरना चल रहा है। धरना को 56 दिन हो गए लेकिन कर्मचारियों की मांग को आजतक उपेक्षित रखा गया है। कर्मचारियों ने फिर कहा है कि किसी भी हालत में अपने देयकों को लेकर रहेंगे। ग्रेच्युटी और फंड की भुगतान को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन अपनी शर्तों के साथ देना चाहता है। धरना के दौरान कई चक्र वार्ता के बाद भी कर्मचारियों की मांगे जहां की तहां हैं। धरना स्थल पर बैठने वालों में चैतन्य वीर शर्मा, बलराम यादव, राजपाल सिंह, योगेश चंद्र शर्मा, भजन लाल, अबरार हुसैन, शुजाउल हसन, अब्दुल अजीज, नौवत सिंह यादव, वेदराम, पूरनलाल, छोटे लाल, गोकिल, सियाराम, अलीजान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed