फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fifteen Shicshamitron checks

पंद्रह शिक्षामित्रों की जांच शुरू

Sun, 24 May 2015 08:13 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 24 May 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर शिक्षामित्र से शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले शिक्षामित्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने पैनी नजर रखना शुरू कर दी है। विभाग के यहां आईं शिकायतों को आधार बनाते हुए जांच शुरू कर दी गई है। ऐसे करीब 15 नियमित हुए शिक्षामित्र संदिग्धता के दायरे में आ गए हैं। इनका रिकार्ड खंगालने के अलावा गहनता से जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में पत्राचार से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 1119 शिक्षामित्रों को नियमित किया गया। वहीं हाल में रिक्त पदों के सापेक्ष देहात क्षेत्र में 634 तथा नगर क्षेत्र में 40 शिक्षामित्रों को समायोजित कर स्कूलों में तैनाती दी गई है। विभागीय जानकारों की माने तो तैनाती मिलने के साथ ही बेसिक विभाग में कई नियमित शिक्षामित्रों की शिकायतों का अंबार भी लगना शुरू हो गया। प्रत्येक ब्लॉक से शिकायतें आना शुरू हो गई। बताते हैं कि शिकायतें भी काफी गंभीर हैं। बताते हैं कि इस्लामनगर, कादरचौक, अंबियापुर, दातागंज, बिसौली तहसील में कई शिक्षामित्रों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की है। इसके अलावा एक वर्ष में दो-दो रेगूलर परीक्षाएं, अलग-अलग नाम पर नौकरी और जायदाद होना आदि शिकायतें शामिल हैं। कई की जांच तो इतनी संदिग्ध है कि विभाग ने आते ही जांच की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दातागंज तहसील के तीन शिक्षामित्र भी जांच के घेरे में
बदायूं। दातागंज तहसील के तीन नियमित हुए शिक्षामित्र भी जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि यह तीनों एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और नाम बदलकर नौकरी कर रहे। इसकी कई बार शिकायतें भी हो चुकी हैं। बताते हैं इनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित हुए शिक्षामित्रों की कई तहसीलों से शिकायतें आई हैं। लिहाजा उन्हें गंभीरता से लेते हुए इसमें जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी बीईओ से रिकार्ड खंगालवाया जा रहा है। काउंसिलिंग के दौरान कई प्रकरण उजागर हुए थे, लिहाजा पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अगर, जांच में दोषी पाया जाता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - कृपा शंकर वर्मा, बीएसए, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed