फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fever

बेकाबू बुखार: दो और मौत, संख्या हुई 30

Thu, 10 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Thu, 10 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
fever
बुखार का सबसे ज्यादा प्रकोप जगत ब्लाक में है। जगत ब्लाक के गांव रसूलपुर निवासी ब्रजपाल (50) और कादरचौक ब्लाक के मिढ़ौली गांव निवासी मुस्तफा (42) की बुधवार रात बुखार से मौत हो गई। गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। जगत ब्लाक में अगस्त के पहले सप्ताह में मलेरिया ने कहर बरपाया था। यहां सात लोगों की मौत हुई थी। उपरैला में स्थिति सामान्य हुई तो उपरैला के आस-पास के गांवों में मलेरिया फैल गया। लगातार बिगड़ रही स्थिति से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। गांवों में लगातार मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव के साथ मलेरिया की दवाओं का वितरण हो रहा है। बावजूद इसके स्थित काबू में नहीं आ रही। जिला अस्पताल बुखार पीड़ितों से भरा हुआ है। आलम ये है कि जहां जिसको जगह मिल रही है, वहीं उपचार करा रहा है।
विज्ञापन



इन गांवों में फैला बुखार
उपरैला, ईकरी, कंदन नगला, उदमई, कुतरई, कटिया, खरखोली बुजुर्ग, बूंचा नगला, मई बूचन, दौरी निरोत्तमपुर, बसियानी, रसूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed