{"_id":"6362c1e21644c179d71c0a7a","slug":"fear-of-being-close-the-killers-arrived-on-accurate-information-came-out-easily-badaun-news-bly502602261","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीकी का हाथ होने की आशंका, सटीक सूचना पर पहुंचे हत्यारे, आसानी से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजदीकी का हाथ होने की आशंका, सटीक सूचना पर पहुंचे हत्यारे, आसानी से निकले
विज्ञापन
बदायूं। सथरा गांव के तिहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, लेकिन कुछ सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब उसहैत पुलिस नहीं दे पाई है। तीन लोगों की हत्या को अंजाम देना इतना आसान नहीं था, फिर इतनी आसानी से हत्यारे उनके घर में कैसे दाखिल हो गए और वारदात के बाद फरार भी हो गए।
सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता इलाके के चर्चित चेहरा थे। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के अलावा जिले के तमाम लोग उन्हें जानते थे। उनका रसूख भी कम नहीं था। इसके बावजूद हत्यारों को उनके पल-पल की खबर मिल रही थी। शाम चार बजे लोगों ने उन्हें घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे खड़े देखा था। कुछ देर उन्होंने लोगों से बातचीत भी की थी। शाम पांच बजे जैसे ही वह घर के अंदर घुसे, कुछ देर बाद हत्यारे भी उनके घर में घुस गए और गोली मारकर उन समेत उनकी पत्नी और मां की हत्या कर दी। हैरानी तो यह थी कि हत्यारे पिछले दरवाजे से घुसे और अंदर से दरवाजा लगाकर छत के रास्ते से भाग गए।
इसे अलावा हत्यारोपी उनके घर में कैसे दाखिल हुए, वे अंदर से दरवाजा बंद करके कैसे भागे, लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनने से कैसे इन्कार कर दिया, हत्यारोपियों की रंजिश राकेश गुप्ता से थी तो उनकी मां और पत्नी की हत्या क्यों की। उनकी मां 80 साल की थीं, पत्नी बीमार थीं तो उन्हें क्यों मार डाला। ऐसे में ग्रामीण भी कहीं न कहीं दबी जुबान कह रहे हैं कि इस वारदात के पीछे कहीं न कहीं कोई नजदीकी भी शामिल है। पुलिस भी इन सब बातों का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
आखिर किसने खोला पिछला दरवाजा
राकेश गुप्ता के घर का पिछला दरवाजा अक्सर बंद रहता था। उस दिन पिछला दरवाजा किसने खोला था, यह भी बड़ा सवाल निकलकर सामने आया है लेकिन जिस तरह पुलिस जांच कर रही है, उससे लग रहा है कि इसका जवाब तलाशना भी मुश्किल होगा।
परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पूर्व जिला पंचायत राकेश गुप्ता के परिवार वालों से मिलेगा। उन्हें शोक संवेदना व्यक्त कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर उसकी एक रिपोर्ट बनाकर अखिलेश यादव को भेजी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद के अलावा पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक आशीष यादव, बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्य, सहसवान के सपा विधायक ब्रजेश यादव, शेखूपुर के सपा विधायक हिमांशु यादव और जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव इसमें शामिल हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।