{"_id":"6afcb1857c4f7cbdb70bff53","slug":"fatma-medical-store-shut-down-due-to-the-absence-of-a-pharmacist-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177892-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फार्मासिस्ट न मिलने पर बंद कराया फात्मा मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फार्मासिस्ट न मिलने पर बंद कराया फात्मा मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
दबतोरी। ग्राम लक्ष्मीपुर में औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने फात्मा मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर दवा का नमूना लिया। फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर बंद करा दिया गया।
लक्ष्मीपुर में एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर संचालित हैं। फर्जी मेडिकल स्टोर संचालित होने की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसी शिकायत की जांच के लिए औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद गांव पहुंचे थे। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मिला। दवाओं के सैंपल लिए। खरीदने और बेचने अभिलेख मांगे हैं। मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। इस वजह से मेडिकल स्टोर को बंद कराया दिया।
फार्मासिस्ट आदि का सत्यापन होने के बाद में मेडिकल को खोल जाएगा। इस संबंध में औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि अभी मेडिकल बंद करा दिया। सत्यापन का काम पूरा होने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद