फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father dies after falling into a drain after a dispute with his son

Budaun News: पुत्र से विवाद के बाद नाले में गिरकर पिता की मौत

Fri, 21 Mar 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 21 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Father dies after falling into a drain after a dispute with his son
पुवायां के मोहल्ला आजादनगर निवासी धर्मेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन - फोटो : samvad
पुवायां। शराब के रुपयों को लेकर पिता-पुत्र में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पिता घर के बाहर नाले में जा गिरा। नाले से निकाले जाने के बाद पिता की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि पुवायां के मोहल्ला आजादनगर के 48 वर्षीय धर्मेंद्र का अपने पुत्र आनंद से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद पिता-पुत्र में मारपीट हो गई थी। इसके बाद धर्मेंद्र नगर पालिका के नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और धर्मेंद्र के पुत्र आनंद को थाने ले आई। इसके बाद थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान भी मौके पर पहुंचे और जांच की। धर्मेंद्र की पत्नी पूनम ने पुलिस को बताया कि उनके पति बुधवार शाम शराब पीकर आए थे। इसके बाद पति ने पुत्र की जेब में रखे दो सौ रुपये निकाल लिए और उसकी भी शराब पी ली थी। वापस घर आने पर पति और पुत्र के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान उनके पति नाले में गिर गए थे। नाले का कीचड़ आदि पति के मुंह में चला गया था। नाले से निकाले जाने के बाद पति ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस को धर्मेंद्र के चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। धर्मेंद्र की पुत्री प्रिंसी और रूपाली और पुत्र आनंद की शादी हो चुकी है। वह पत्नी पूनम, पुत्र आनंद और पुत्रवधू के साथ रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में धर्मेंद्र की चार पसली टूटी मिली हैं और मौत का कारण डूबने से होना पाया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धर्मेंद्र और आनंद के बीच मारपीट का वीडियो पुलिस को मिला
पुवायां। धर्मेंद्र के साथ उसके पुत्र आनंद के मारपीट करने का सीसीटीवी वीडियो पुलिस को मिला है। वीडियो पड़ोस के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बना है। वीडियो में दिख रहा है कि आनंद अपने पिता को पीट रहा है। मोहल्ले के लोगों की भीड़ भी दिख रही है। आनंद अपने पिता को पीटने के बाद घर की ओर चला जाता है और कुछ ही देर में फिर आकर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed